Bhopal:सदन में बीबीसी के खिलाफ पास हुआ निंदा प्रस्ताव;मंगलवार 11 बजे तक सभा स्थगित

मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को बीबीसी द्वारा बनाई गयी डाक्यूमेंट्री पर हंगमा हो गया| सभा में बीबीसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बनाई गई डाक्यूमेंट्री के विरोध में कार्यवाही करने की मांग की गयी है|
Bhopal:सदन में बीबीसी के खिलाफ पास हुआ निंदा प्रस्ताव;मंगलवार 11 बजे तक सभा स्थगित

मध्यप्रदेश का बजट सत्र 1 मार्च से शुरू हो गया है| बजट सत्र में होली और रंगपंचमी के अवकाश के बाद सोमवार को सभा में हंगामा हो गया| दरअसल बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरशन) के द्वारा देश के प्रधानमंत्री के ऊपर डॉक्यूमेंटरी बनाई गई थी| मुख्यमंत्री ने सदन में इस डाक्यूमेंट्री का विरोध जताया| मुख्यमंत्री ने कहा की बीबीसी का मकसद भारत के संविधान को कमजोर करना है। बीबीसी ने भारत को बदनाम करने की कोशिश की है| यह डॉक्यूमेंट्री भारत की संप्रभुता पर गैर जिम्मेदार हमला है| बीबीसी के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए| सदन में भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन ने अशासकीय निंदा प्रस्ताव को प्रस्तुत किया| बीबीसी के मुद्दे के अलावा कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर भी सवाल उठाये| विधायक ने योजना में नकली जेवर बाटने वाले मुद्दे पर कार्यमंत्री ने जांच का आश्वासन दिया |

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा की बीबीसी की डाक्यूमेंट्री में घटनाओ को गलत तरीके से तोड़-मोड़ कर दिखया गया है |बीबीसी ने खुद को ही जूरी बना लिया है और निर्णय ले लेता है| यह भारत की संप्रभुता पर गैर जिम्मेदार हमला किया है| भाजपा विधायक ने बीबीसी की डाक्यूमेंट्री को आपत्तिजनक और गलत तरीके से दर्शाने के जिक्र भी किया| शैलेन्द्र जैन ने कहा की डाक्यूमेंट्री में घटनाओं को गलत ढंग से दर्शाने पत्रकारिता का रूप देने की कोशिश कर रही है|

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com