Bhopal:शिवराज सिंह ने बताई कांग्रेस की काल की दशा; देश में अमृतकाल चलने की कही बात!

मध्यप्रदेश में चुनाव होने के पक्ष और विपक्षी पार्टियों में बयानबाज़ी का दौर चलता ही रहता है| इसी श्रेणी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साधा है | मुख्यमंत्री ने कहा है की सारे देश में इस समय अमृतकाल चल रहा है|और वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस में "राहुकाल" चल रहा है|
Bhopal:शिवराज सिंह ने बताई कांग्रेस की काल की दशा; देश में अमृतकाल चलने की  कही बात!

मध्यप्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव हैं| ऐसे में दोनों प्रमुख पार्टियां चुनाव में अपनी बनाने के लिए एक दूसरे के विरोध बयानों का सहरा ले रहीं हैं| राहुल गाँधी की संसदीय सदस्यता रद्द होने के बाद से ही पूरे देश में बवाल मचा है| पूरे देश में राहुल गाँधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस जमकर प्रदर्शन कर रही है| चुनावी प्रदेश में भी इसका जमकर असर देखने को मिल रहा है| सदस्यता रद्द होने के बाद से ही मध्यप्रदेश में सियासत गरमा गई है| कोंग्रस और बीजेपी के गाँधी के विषय में लगातार बयानबाज़ी जारी है| अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के काल की दशा बता दी है| दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस पर बोलते हुए कहा की कांग्रेस में राहुल गाँधी के कारण "राहुकाल" चल रहा है|

मुख्यमंत्री ने आगे कहा की "राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं, जिनको ना तो राष्ट्र की जानकारी है और ना राष्ट्रनीति की। राहुल गांधी जी देश संविधान से चलता है, जुबान से नहीं चलता। देश की जनता जानती है कि कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए राहुल नहीं "राहु" बन गए हैं"। सीएम ने राहुल गाँधी पर टिप्पिणि करते हुए कहा की अगर "राहुल गाँधी नेहरू गाँधी के परिवार से न होते तो आज कहाँ होते ये सारा देश जानता है"| और इतना ही नहीं कांग्रेस सभी गुलाम नेता राहुल गाँधी को नेता बनाने में हुए हैं| सीएम का कहना था की अभी देश में अमृतकाल चल रहा है और ऐसे में राहुल गाँधी निरंतर ही धर्मों और जातियों का अपमान कर रहें है| इसी तरह की उनकी राजनीति रही तो एक दिन कांग्रेस नाम का शब्द ही नहीं बच पायेगा | हकीकत यह है की राहुल गाँधी पार्टी के सबसे असफल सबसे कमजोर गैर जिम्मेदार, लापरवाह और अहंकारी नेता है।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Related Stories

No stories found.
Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com