Bhopal:चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी मुश्किलें; कांग्रेस की बड़ी लीडर हुईं भाजपा में शामिल

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं है| एक ओर जहां कांग्रेस पार्ट के नेताओं की सदस्यता रद्द हो रही है| वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ रहें हैं| आज कांग्रेस की बड़ी नेता ने भोपाल में भाजपा का हाथ थाम लिया है|
Bhopal:चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी मुश्किलें; कांग्रेस की बड़ी लीडर हुईं भाजपा में शामिल

प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं | चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में हलचल दिखाई देने को मिल रही है| कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को मान हानि के मामलें में सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है| केरल के वायनाड से उनकी संसदीय सदस्यता रद्द कर दी गयी है| जबकि राजगढ़ से संसदीय प्रत्याशी रह चुकी मोना सुस्तानी ने आज भोपाल में भाजपा ज्वाइन कर ली है| उनके भाजपा में शामिल होने के कयास काफी समय से लगाए जा रहें है|

कांग्रेस पार्टी की बड़ी नेता कहलाने वाली मोना सुस्तानी काफी समय से कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक कार्यों से दूरी बनाकर रह रहीं थी| वे मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी की "भारत जोड़ो यात्रा"में भी शामिल नहीं हुईं थी| 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मोना सुस्तानी राजगढ़ से खड़ी हुई थी लेकिन इस चुनाव में मोना सुस्तानी को करारी हार का सामना करना प़डा था वे अब तक के इतिहास में सबसे अधिक 4 लाख 28 हजार से अधिक वोटों से हारी थी।

मोना सुस्तानी का परिवार भी राजनीती के क्षेत्र से आता है| उनके पति ललित सुस्तानी राजगढ़ के जनपद अध्यक्ष थे। उनके ससुर गुलाबसिंह सुस्तानी राजगढ से दो बार विधायक व दिग्विजयसिंह सरकार में एमपी एग्रो के चेयरमैन थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं| भोपाल के भाजपा कार्यालय में जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोना सुस्तानी को भाजपा की सदस्यता सौंपी| इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उपस्तिथ थे|

इससे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक उषा चौधरी ने भी बीजेपी जॉइन कर ली है| प्रीतम लोधी जो की भाजपा की निष्कासित विधायक ने भी भाजपा में वापसी कर ली है|

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com