टीम इंडिया ने 330 रन का टारगेट दिया LIVE:28 रन पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, भुवनेश्वर ने जेसन रॉय और बेयरस्टो को पवेलियन भेजा

टीम इंडिया ने 330 रन का टारगेट दिया LIVE:28 रन पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, भुवनेश्वर ने जेसन रॉय और बेयरस्टो को पवेलियन भेजा

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच पुणे में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 330 रन का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लिश टीम ने 28 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। फिलहाल, बेन स्टोक्स और डेविड मलान क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने जेसन रॉय को पारी के पहले ओवर में क्लीन बोल्ड किया। रॉय 14 रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले टीम इंडिया 48.2 ओवर में 329 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 62 बॉल पर सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। इनके अलावा धवन ने 56 बॉल पर 67 और हार्दिक ने 44 बॉल पर 64 रन की पारी खेली। पंत के करियर की यह तीसरी, धवन की 32वीं और हार्दिक की 7वीं फिफ्टी रही। आखिर में शार्दूल ठाकुर 21 बॉल पर 30 रन बनाए। भारतीय पारी में कुल 11 छक्के लगे, जिसमें पंत और हार्दिक ने 4-4 छक्के जड़े। शार्दूल ने 3 सिक्स लगाए।

हार्दिक और पंत की पार्टनरशिप ने भारतीय पारी को संभाला

  • भारतीय टीम ने तेज शुरुआत करते हुए 14 ओवर में 100 रन बनाए। 103 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। ओपनर रोहित शर्मा 37 रन बनाकर स्पिनर आदिल रशीद की बॉल पर क्लीन बोल्ड हुए।
  • रशीद ने 117 रन पर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। उन्होंने अपनी ही बॉल पर शिखर धवन को कैच आउट किया। धवन करियर की 32वीं वनडे फिफ्टी लगाकर आउट हुए। उन्होंने 56 बॉल पर 67 रन की पारी खेली।
  • टीम 4 रन ही बना पाई थी कि मोइन अली ने तीसरा झटका दिया। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया। कोहली 10 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हुए।
  • अपना दूसरा वनडे खेल रहे स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने वनडे करियर का पहला विकेट लिया। उन्होंने लोकेश राहुल को कैच आउट कराया। राहुल ने 18 बॉल पर सिर्फ 7 रन बनाए। 157 रन पर टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवा दिए थे।
  • यहां से ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने 73 बॉल पर 99 रन की पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। 256 रन पर टॉम करन ने पंत को आउट कर टीम को 5वां झटका दिया।
  • भारतीय टीम 20 रन ही जोड़ पाई थी कि हार्दिक भी पवेलियन लौट गए। बेन स्टोक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। पंत और हार्दिक दोनों ने मुश्किल स्थिति में फिफ्टी लगाई।
  • यहां से क्रुणाल पंड्या और शार्दूल ठाकुर ने 7वें विकेट के लिए 42 बॉल पर 45 रन की पार्टनरशिप कर भारत का स्कोर 320 रन के पार पहुंचाया। शार्दूल ने 30 रन की पारी में 3 छक्के लगाए।

पंत ने सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 62 बॉल पर 78 रन बनाकर टॉम करन की बॉल पर कैच आउट हुए। पंत ने करियर की तीसरी वनडे फिफ्टी लगाई। सीरीज में यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी रही। पिछले वनडे में उन्होंने 77 रन की पारी खेली थी।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com