Sania Mirza retirement: सानिया मिर्जा ने कर दिया संन्यास का ऐलान, जानिए कब और कहां खेलेंगी आखिरी मैच

6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने शनिवार को टेनिस से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि दुबई का WTA 1000 इवेंट उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। सानिया ने तीन बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और तीन बार मिक्स डबल्स का खिताब जीता। वे इस महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के डबल्स में खेलेंगी।
Sania Mirza retirement: सानिया मिर्जा ने कर दिया संन्यास का ऐलान, जानिए कब और कहां खेलेंगी आखिरी मैच
Sania Mirza

Sania Mirza retirement News: सानिया मिर्जा ने टेनिस से रिटायर होने का ऐलान कर दिया है। फरवरी में दुबई में होने वाले डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट में वे आखिरी बार कोर्ट पर उतरेंगी। सानिया मिर्जा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया। वैसे सानिया के टेनिस से संन्यास लेने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं। इससे पहले खबर थी कि सानिया 2022 का सीजन पूरा करने के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगी, लेकिन चोट की समस्याओं के बाद उन्होंने फैसला टाल दिया। 36 साल की सानिया इस महीने कजाकिस्तान की एना डेनिलिना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल में खेलेंगी। यह उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा। कोहनी की चोट के कारण सानिया पिछले साल यूएस ओपन नहीं खेल पाई थीं। उनका आखिरी टूर्नामेंट दुबई टेनिस चैंपियनशिप 19 फरवरी से शुरू होगा। बता दें, सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के तकाल की खबरें भी सामने रही हैं। हालांकि इंटरव्यू में उन्होंने इस पर कोई बात नहीं की।

संन्यास लेने के फैसले पर सानिया ने इंटरव्यू में कहा, 'समय के साथ प्राथमिकताएं बदल जाती हैं और अब मेरी प्राथमिकता है कि मैं अपने अपने शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालूं।'

सानिया और शोएब मलिक के तलाक की आई थी खबर
सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ हुई है। पिछले साल नवंबर महीने में शोएब मलिक से तलाक की खबरें आई थीं। हालांकि, उन दोनों की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया था। बाद में सानिया ने शोएब मलिक के साथ एक फोटो भी शेयर किया। ऐसा कहा जा रहा है कि अब वे हैदराबाद और दुबई में एकेडमी चलाएंगी।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com