विराट कोहली नहीं बल्कि यह दिग्गज है IPL का 'GOAT' ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम, एबी डिविलियर्स ने बताया

Ab De Villiers: एबी डिविलियर्स ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो आईपीएल का 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' है. मिस्टर 360* के नाम से मशहूर एबी ने जियो सिनेमा पर पूछे गए इस सवाल का जवाब दिया है.
Not Virat Kohli but this veteran is the 'GOAT' of IPL greatest of all time, AB de Villiers told
Not Virat Kohli but this veteran is the 'GOAT' of IPL greatest of all time, AB de Villiers told15/04/2023

एबी डिविलियर्स ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो आईपीएल का  'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' है. मिस्टर 360* के नाम से मशहूर एबी ने जियो सिनेमा पर पूछे गए इस सवाल का जवाब दिया है. जिसमें उन्होंने विराट कोहली का नाम नहीं लिया है. एबी से सवाल किया गया और पूछा गया कि आईपीएल का 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (IPL 'GOAT) कौन है तो इसपर एबी ने रिएक्ट किया और जवाब में एम एस धोनी (MS Dhoni) का नाम लिया.

बता  दें कि एबी ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उनकी कप्तानी में 4 बार सीएसके ने आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफलता पाई है तो वहीं दूसरी ओर धोनी आईपीएल के इतिहास के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने किसी एक टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी की है. धोनी आईपीएल में 5000 रन भी बना पाने में सफल रहे हैं.  

विराट कोहली का नाम नहीं लिया एबी ने
बता दें कि एबी आरसीबी के लिए कई साल कर आईपीएल में खेले हैं. कोहली उनके अच्छे दोस्त भी हैं. आईपीएल के इतिहास में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. लेकिन कोहल की टीम आरसीबी एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है. शायद यही कारण रहा होगा कि एबी ने किंग कोहली को आईपीएल का GOAT नहीं बताया है. 

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com