इटली के 86 वर्षीय पूर्व PM बर्लुस्कोनी की वसीयत, 33 साल की गर्लफ्रेंड को बनाया 900 करोड़ की मालकिन

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपनी गर्लफ्रेंड मार्ता फासीना के लिए 100 मिलियन यूरो (9,05,86,54,868 रुपये) छोड़ गए हैं।
इटली के 86 वर्षीय पूर्व PM बर्लुस्कोनी की वसीयत,
इटली के 86 वर्षीय पूर्व PM बर्लुस्कोनी की वसीयत,11/07/2023

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी अपनी गर्लफ्रेंड मार्ता फासीना के लिए 100 मिलियन यूरो (9,05,86,54,868 रुपये) छोड़ गए हैं। तीन बार के प्रधान मंत्री बर्लुस्कोनी की 86 साल की उम्र में जून में मौत हो गई थी। उनकी कुल संपत्ति कीमत 6 बिलियन यूरो से अधिक आंकी गई है। 33 वर्षीय गर्लफ्रेंड के नाम उन्होंने संपत्ति का खुलासा अपनी वसीयत में किया है।

फोर्जा इटालिया की डिप्टी मार्ता फासीना और बर्लुस्कोनी के बीच मार्च 2020 में रिश्ता शुरू हुआ था। लेकिन उन्होंने फासीना से कानूनी शादी नहीं की थी। मौत से पहले उन्होंने फासीना को पत्नी कहकर पुकारा था।

जानिए कौन हैं मार्ता फासीना?

33 साल की मार्ता फासीना 2018 के आम चुनाव के बाद से इटली संसद के निचले सदन की सदस्य रही हैं। वह फोर्जा इटालिया की सदस्य हैं। इस पार्टी की स्थापना बर्लुस्कोनी ने 1994 में की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

कारोबार संभाल रहे दो बच्चे

बर्लुस्कोनी का कारोबार उनके दो बच्चे मरीना और पियर सिल्वियो संभाल रहे हैं। यह जोड़ी पहले से ही व्यवसाय में कार्यकारी भूमिका निभा रही है। बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में दोनों को 53 प्रतिशत हिस्सेदारी दी है। उन्होंने अपने भाई पाओलो के लिए 100 मिलियन यूरो और अपनी फोर्जा इटालिया पार्टी के पूर्व सीनेटर मार्सेलो डेल’उट्री के लिए 30 मिलियन यूरो छोड़े। मार्सेलो को माफिया से संबंध रखने के लिए जेल जाना पड़ा था। जिसके लिए उन्हें सजा मिली थी। अब जेल से बाहर हैं।

बर्लुस्कोनी का 12 जून को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें मिलान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ल्यूकेमिया बीमारी थी।

विवादों से भी रहा नाता

बर्लुस्कोनी का विवादों से भी नाता रहा। टैक्स धोखाधड़ी के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें छह साल की सजा हुई थी। 2013 में वे एक सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। सितंबर 2020 में कोरोनवायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें 11 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अप्रैल 2023 में डॉक्टरों ने खुलासा किया कि वह ल्यूकेमिया और फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित हैं।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com