
सऊदी अरब की रजवा खालिद बिन मुसैद बिन सैफ बिन अब्दुल्लाजीज अल सैफ जॉर्डन के शाही परिवार की बहू बनने जा रही हैं। पिछले साल उनकी सगाई क्राउन प्रिंस हुसैन बिन अब्दुल्ला से हुई थी।
रजवा अल सैफ का जन्म 28 अप्रैल 1994 को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुआ था। उन्होंने न्यूयॉर्क की सायराक्रूज यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर को कोर्स किया है।
उन्होंने शुरुआती शिक्षा सऊदी अरब से ही हासिल की। रजवा अल सैफ के पिता सऊदी अरब के बड़े बिजनसमैन हैं। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटी हैं।
जॉर्डन के शाही परिवार की होने वाली बहू की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। वह अक्सर किसी प्रोग्राम में क्राउन प्रिंस के साथ नजर आती हैं।
साल 2019 में उन्होंने विजुअल कम्यूनिकेशन में लॉस एंजिल्स से प्रोफेश्नल डेजिग्नेशन हासिल किया। पहले उन्होंने वहीं आर्किटेक्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया लेकिन बाद में वह रियाद लौट आईं।
रजवा अल सैफ की सगाई पिछले साल अगस्त में रियाद स्थित उन्हीं के घर पर हुई थी। रजवा और हुसैन की मुलाकात कैसे हुई, इस बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
जॉर्डन की रानी ने इंस्टाग्राम पर खुद सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। रजवा अल सैफ और हुसैन बिन अब्दुल्ला का निकाह 1 जून को होगा
अरब देश में पैदा होने के बावजूद रजवा पारंपरिक पोशाक के बजाय फैशनेबल कपड़े पहनती हैं। जनवरी 2023 में वह हुसैन के साथ जीन्स में नजर आई थीं।
क्या होगा खिताब?
1 जून 2023 को हुसैन के साथ शादी के बाद उन्हें 'जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस' और हुसैन के राजा बनने के बाद 'जॉर्डन की महारानी' कहा जाएगा।
The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.
happy to Help 9920654232@upi