कर्नाटक के कलबुर्गी में बदमाश का आतंक, सरेआम लहरा रहा था चाकू, पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार

पुलिस को कलबुर्गी में एक बदमाश को बीच चौराहे पर गोली मार कर गिरफ्तार करना पड़ा. ये बदमाश आम लोगों और पुलिस दोनों को चाकू लेकर धमका रहा था.
Terror of miscreant in Kalburgi, Karnataka, openly waving knife, police shot and arrested
Terror of miscreant in Kalburgi, Karnataka, openly waving knife, police shot and arrested06/02/2023

कलबुर्गी : कर्नाटक के कलबुर्गी में एक बदमाश बीच चौराहे पर चाकू लहराता हुआ नजर आया. पुलिस को इस शख्‍स को काबू में करने के लिए गोली तक चलानी पड़ी, जिसमें वह घायल हो गया. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, पुलिस ने इस घटना के बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है.  

पुलिस को कलबुर्गी में इस बदमाश को बीच चौराहे पर गोली मार कर गिरफ्तार करना पड़ा. ये बदमाश आम लोगों और पुलिस दोनों को चाकू लेकर धमका रहा था. घटना रविवार को को कलबुर्गी चौक पर हुई. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी चाकू लेकर सुपरमार्केट के पास लोगों पर हमले की धमकी दे रहा है. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रोकने और हिरासत में लेने की कोशिश की, तो उसने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया. 

ऐसे में पुलिस को इस शख्‍स को काबू करने के लिए सेल्फ डिफेंस और लोगों की सुरक्षा के लिए उस पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद आरोपी नीचे गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com