झारखंड में जल्द मानसून की दस्तक:राज्य के कई हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में सतायेगी गर्मी

झारखंड में मानसून जल्द दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार दिनों का वक्त लग सकता है लेकिन झारखंड के कई राज्यों में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के पूर्वोत्तर इलाके में बारिश हुई है।
Monsoon knocks soon in Jharkhand: Rain alert in many parts of the state even today, heat will haunt in many areas
Monsoon knocks soon in Jharkhand: Rain alert in many parts of the state even today, heat will haunt in many areas13/06/2023

मानसून कब झारखंड में देगा दस्तक

मानसून देश के पूर्वोत्तर के राज्यों समेत पश्चिम बंगाल होते हुए बिहार के फारबिसगंज तक प्रवेश कर झारखंड तक पहुंचेगा।मानसून अगले तीन से चार दिनों में कभी भी झारखंड में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून आने से पहले अनुकूल बदलाव आ रहे हैं। अरब सागर में बने तूफान बिपारजॉय से भी मानसून प्रभावित हो रहा है। इस तूफान के कमजोर होने के बाद मानसून की रफ्तार और तेज होगी।

अभी सतायेगी गर्मी

झारखंड में कई हिस्सों में गर्मी तेज है। राज्य के पूर्वोत्तर में तापमान में थोड़ी गिरावट आयी है लेकिन राज्य के कई हिस्सों में पारा चढ़ा है। हल्की बारिश से नमी आयी और जिसकी वजह से तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अभी गर्म हवा चलने की संभावना जाहिर की है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। राज्य में सबसे अधिक बारिश 30.5 मिली साहिबगंज में दर्ज की गयी है। इसके साथ ही राज्य में राजमहल, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, गोड़्डा, जामतारा, रामगढ़ सहित राज्य के कई हिस्सो में बारिश हुई है। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दी । अब झारखंड में मानसून के प्रवेश का इंतजार है।

मानसून से पहले का माहौल तैयार
झारखंड में मानसून की तैयारी को लेकर मौसम अपना मिजाज बदलने लगा है। जिलों का अधिकतम तापमान गिरने लगा है. कई जिलों में हल्की बारिश होने की भी खबर है। कहीं आकाश में बादल छाए हैं तो कभी हवाों की रफ्तार तेज हो रही है। सोमवार को केवल छह जिलों का अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा. देवघर, खूंटी, लातेहार, डालटनगंज, रामगढ़, रांची जिलें में छिटपुट बारिश भी हुई. राजधानी का अधिकतम तापमान सोमवार को 39 डिग्री सेसि अधिक रहा.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com