मोदी अमेरिका-इजिप्ट की यात्रा के बाद भारत लौटे:जेपी नड्डा ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया; PM आज कई अहम बैठकें कर सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और इजिप्ट के दौरे के बाद भारत वापस लौट आए हैं। रात 12:30 बजे उनका प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। PM का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकला तो BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली के सभी सात भाजपा सांसदों ने उनका स्वागत किया।
मोदी अमेरिका-इजिप्ट की यात्रा के बाद भारत लौटे
मोदी अमेरिका-इजिप्ट की यात्रा के बाद भारत लौटे26/06/2023

इसके बाद PM एयरपोर्ट से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज PM मोदी कई अहम बैठकें कर सकते हैं।

PM मोदी का अमेरिका दौरा
PM मोदी 20 जून को अमेरिका पहुंचे थे। 21 जून को उन्होंने इंटरनेशनल योग दिवस पर UN के मुख्यालय पर करीब 135 देशों के प्रतिनिधियों के साथ योग किया।

22 जून: PM मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। मोदी ने जो बाइडेन के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फिर PM मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया।

इसके बाद मोदी व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर में शामिल हुए। इसमें अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन, फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन समेत भारत के बिजनेस मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा जैसे कई दिग्गज शामिल हुए। इस डिनर की तैयारी जिल बाइडेन की देखरेख में हुई थी।

23 जून: मोदी हाईटैक हैंडशेक प्रोग्राम में शामिल हुए। यहां माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, एपल के CEO टिम कुक और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई कंपनियों के CEOs मौजूद थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने PM मोदी को लाल रंग की एक टी-शर्ट गिफ्ट की।

इस पर लिखा था- The Future is AI, यानी AI भविष्य है। साथ ही इसके नीचे अंग्रेजी में अमेरिका और इंडिया लिखा है। इसके बाद मोदी ने दुनिया भर की दिग्गज कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। फिर PM मोदी स्टेट लंच में शामिल हुए। जिसे वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने होस्ट किया। इसमें मोदी सहित अन्य मेहमानों को मैंगो हलवा, समोसा और मसाला चाय जैसी डिश परोसी गई। इसके बाद PM मोदी ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

PM का इजिप्ट दौरा

24 जून: PM मोदी इजिप्ट पहुंचे। यहां उन्होंने इजिप्ट के PM मैडबौली के नेतृत्व में मिस्र मंत्रिमंडल की इंडिया यूनिट के साथ एक राउंड टेबल चर्चा में भी भाग लिया। इसके बाद उन्होंने काहिरा में भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के सदस्यों और योग टीचरों रीम जाबक और नाडा एडेल से मुलाकात की।

25 जून: पीएम मोदी ने 11वीं सदी की अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इसे भारत के बोहरा समुदाय की सहायता से दोबारा बनाया गया है। प्रधानमंत्री हेलियोपोलिस स्मारक भी गए। यहां उन्होंने पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक राष्ट्रमंडल ने बनवाया है। यह उन 3,799 भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्व युद्ध में अपनी जान गंवा दी थी।

इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फतह अल-सीसी ने PM मोदी को इजिप्ट के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com