ग्लैमर वर्ल्ड में इनकी सादगी की होती है चर्चा, आलिया भट्ट के ये 5 नो मेकअप लुक्स देख आपको भी हो जाएगा उनसे प्यार

फिटनेस के साथ ही इन दिनों सादगी भी आलिया की पहचान बन गई है. ग्लैमर की दुनिया से जुड़े होने के बावजूद आलिया अक्सर नो मेकअप लुक में नजर आती हैं और बिना मेकअप भी वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं. आइए आलिया के कुछ नो मेकअप लुक्स पर नजर डालते हैं.
Her simplicity is discussed in the glamor world, seeing these 5 no makeup looks of Alia Bhatt, you too will fall in love with her.
Her simplicity is discussed in the glamor world, seeing these 5 no makeup looks of Alia Bhatt, you too will fall in love with her.23/02/2023

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों मदरहुड एक्सपीरियंस ले रही हैं और अपनी लाइफ को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. साल 2022 में दो बेहद सफल फिल्में देने वाली आलिया ने बीते साल नवंबर में अपनी बेटी राहा को जन्म दिया. हालांकि बेटी के जन्म के महज दो महीने बाद आलिया बेहद फिट नजर आने लगी हैं. आलिया की लेटेस्ट तस्वीरें देख हर कोई चौंक गया कि आखिर बच्चे की डिलीवरी के तुरंत बाद कोई इतना फिट कैसे नजर आ सकता है. फिटनेस के साथ ही इन दिनों सादगी भी आलिया की पहचान बन गई है. ग्लैमर की दुनिया से जुड़े होने के बावजूद आलिया अक्सर नो मेकअप लुक में नजर आती हैं और बिना मेकअप भी वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं. आइए आलिया के कुछ नो मेकअप लुक्स पर नजर डालते हैं.

हाल में आलिया ने क्यूट सी व्हाइट कैट के साथ ये फोटो शेयर की. इस तस्वीर में उनके सामने सफेद रंग की एक बिल्ली बैठी है और आलिया बिस्तर पर बिल्ली के पीछे बैठी पोज दे रही हैं. न आंखों में काजल न होठों पर बनावटी रंग, आलिया बिना मेकअप के सादगी भरेे अंदाज में काफी प्यारी लग रही हैं.

पिंक कलर की इस नाइट ड्रेस में आलिया बिना मेकअप के भी बेहद क्यूट दिख रही हैं. आलिया की ये सनकिस्ड सेल्फी खूब वायरल हुई थी और उनके फैंस ने इस तस्वीर पर जमकर लाइक्स बरसाए.

प्रेगनेंसी के दौरान आलिया ने ऐसी बेहतरीन तस्वीरें शेयर की, जिसे लेकर खूब चर्चा हुई, ये तस्वीर भी उनमें से एक हैं. ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहने आलिया गुनगुनी धूप में मस्ती करती दिख रही हैं. नेचर को एन्जॉय करते उनकी ये सेल्फी काफी पसंद की गई.

व्हाइट और ब्लैक कलर का स्वेटर पहने आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. बिना मेकअप के सादगी से भरी आलिया की आंखें जैसे बातें कर रही हों. बेटी को जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद आलिया ने ये तस्वीर शेयर की थी.

मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ इस तस्वीर में भी आलिया का अंदाज काफी सादगी भरा है. उनके चेहरे पर सजी बेफिक्र सी हंसी ही उनका सबसे खूबसूरत गहना नजर आता है. 

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com