दिव्या भारती होतीं तो कई लोग आज घर बैठे होते':सोनम खान बोलीं- आज भी उनके फैन पेज दिखते हैं..उनका कोई मुकाबला नहीं था

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनम खान ने कहा कि आज अगर दिव्या भारती जिंदा होतीं तो बहुत सारे लोग घर पर बैठे होते। सोनम ने कहा कि दिव्या अपने समय से आगे की एक्ट्रेस थीं। उनके चेहरे पर अलग सी खुशमिजाजी थी। वे लोगों के सामने खुल कर जवाब देती थीं, इसी वजह से वे औरों से अलग थीं। सोशल मीडिया पर आज भी उनके फैन पेज दिख जाते हैं।
दिव्या भारती होतीं तो कई लोग आज घर बैठे होते
दिव्या भारती होतीं तो कई लोग आज घर बैठे होते25/06/2023

कैमरे के सामने दिव्या का जादू चलता था, सबको चेहरे पर जवाब देती थीं'
सोनम खान फिल्म त्रिदेव के फेमस गाने ‘ओए..ओए’ से जानी जाती हैं। सिद्धार्थ कनान को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दिव्या भारती से जुड़ी बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा- हम दोनों एक ही उम्र के थे। हम दोनों एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी बात करते थे। हमारे बीच कोई कंपटीशन नहीं था। उनका जैसा कोई नहीं था।

पूरी दुनिया जानती है कि कैमरे पर उनका जादू चलता था। उनका लुक्स काफी शानदार था। उनका मिजाज भी बहुत बोल्ड था। चाहे कोई कुछ भी सोचे लेकिन वे हमेशा सामने जवाब देती थीं।

सोनम की ये बात इसलिए भी सही है क्योंकि दिव्या उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में थीं, जिन्होंने कम उम्र में शोहरत हासिल कर लिया था। वे 19 साल की उम्र में 21 फिल्में कर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने लगी थीं।

हालांकि इसी बीच 1993 में एक रहस्यमयी हादसे में उनकी मौत हो गई। एक यंग एक्ट्रेस के ऐसे चले जाने से सभी स्तब्ध थे। ऐसी भी खबरें आईं कि दिव्या की मौत एक हादसा नहीं बल्कि मर्डर था।

दिव्या के फैन पेज आज भी सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं'
सोनम ने दिव्या के साथ एक वाकया शेयर करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि हम अफ्रीका में फिल्म विश्वात्मा की शूटिंग कर रहे थे। हम दोनों एक बड़े मिरर के सामने खड़े थे। वहां खड़े होकर हम अपने कमर की साइज नाप रहे थे। वैसे उनकी कमर मेरे से भी पतली थी। दिव्या के साथ ये वाकया याद कर मुझे खुशी मिलती है।

वे एक लीजेंड थीं। उनके निधन के इतने सालों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज चलते हैं। लोग आज भी मुझे मैसेज करके उनके बारे में पूछते हैं।

बख्तावर खान है सोनम का असली नाम, अंडरवर्ल्ड पीछे पड़ा था
सोनम मशहूर एक्टर रजा मुराद की भतीजी हैं। कम ही लोगों को पता है कि उनका असली नाम बख्तावर खान है। उन्होंने 1988 में यश चोपड़ा की फिल्म विजय से डेब्यू किया था। 1989 की फिल्म त्रिदेव से इन्हें शोहरत मिली।

1991 में सोनम ने त्रिदेव के ही प्रोड्यूसर राजीव राय से शादी कर ली। राजीव, सोनम से 17 साल बड़े थे। छोटे से करियर में 25 फिल्में करने के बाद सोनम ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

1994 में सोनम के पति राजीव पर हमला हुआ। कहा जाता है कि ये हमला डॉन अबू सलेम ने कराया था। इस हमले के बाद सोनम विदेश शिफ्ट हो गईं। हालांकि अंडरवर्ल्ड से उन्हें हर वक्त धमकियां मिलती थीं।

इसी वजह से सोनम का करियर भी आगे नहीं बढ़ सका। सोनम और राजीव की शादी भी नहीं चल सकी और कई साल अलग रहने के बाद 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया।

आखिर दिव्या के साथ उस दिन क्या हुआ, कैसे एक हंसती-खेलती एक्ट्रेस मौत के मुंह में समा गई?
दिव्या भारती अपने निधन के चंद समय पहले चेन्नई से शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटी थीं। उन्हें अपनी अगली फिल्म 'आंदोलन' के कॉस्टयूम के बारे में डिस्कशन करना था। इसके लिए उन्होंने अपनी फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला को बातचीत करने के लिए घर बुलाया था।

नीता अपने हसबैंड के साथ दिव्या के घर आईं। सभी ने ड्रिंक करनी शुरू की। दिव्या की हाउस हेल्प अमृता सभी के लिए स्नैक्स बना रही थी। सभी गेस्ट टीवी देख रहे थे। इसी बीच दिव्या जाकर बालकनी के कोने में बैठ गईं।

कहा जाता है कि जैसे ही वो थोड़ी मुड़ी तभी बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो सीधे नीचे जा गिरीं। पांचवी मंजिल से गिरने के बाद वो पूरी तरह जख्मी हो गई थीं। थोड़ी देर के लिए उनकी सांस जरूर चल रही थी। उन्हें आनन-फानन में कूपर हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया न जा सका।

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com