Chandrayaan-3 ready to create history. PM Modi is taking moment by moment updates on Moon Mission

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत में जबरदस्त उत्साह है. दुनिया की नजर भारत के मिशन मून पर टिकी हुई है. भारत में जगह-जगह प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर चल रहा है.
Chandrayaan-3
Chandrayaan-3 23/08/2023

बुधवार (23 अगस्त) की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर भारत इतिहास रचने जा रहा है. दुनिया की नजरें भारत के मिशन मून पर टिकी हुई हैं. चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) का लैंडर विक्रम चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने को तैयार है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत में जबरदस्त उत्साह है. लोग जगह-जगह प्रार्थना करने के साथ मन्नतें मांग रहे हैं. मंदिरों में पूजा-पाठ की विशेष व्यवस्था की गई है. स्कूलों और शैक्षिणक संस्थानों को ऐतिहासिक पल का गवाह बनाने के लिए खुला रखने का निर्देश दिया गया है. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की कामना राजनीतिक दल भी कर रहे हैं.

चंद्रयान-3 मिशन पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक?

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने  कहा कि चंद्रयान 3 मिशन के पूरा होने का देश इंतजार कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत ने तेजी से छलांग लगाई है. उन्होंने दावा किया कि हर सेक्टर का विकास हुआ. उपमुख्यमंत्री ने मिशन मून की सफलता की कामना करते हुए वैज्ञानिकों को सलाम किया.

6 बजकर 04 मिनट पर इतिहास रचने जा रहा है भारत

बता दें कि अमेरिका, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन के बाद भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन जाएगा. सॉफ्ट लैंडिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. रोवर (प्रज्ञान) लैंडर (विक्रम) से निकलकर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. इसरो को उम्मीद है कि चांद के बारे में छिपे हुए रहस्यों का पता चल सकेगा. चंद्रयान-2 की नाकामी के बाद 14 जुलाई को इसरो ने नए मून मिशन को लॉन्च किया गया. आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com