असम CM बोले- राहुल जी गांधी सरनेम छोड़ दीजिए:टाइटल लगाने से डकैत साधु नहीं बनता, आप लोग डुप्लीकेट गांधी हैं

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार, 10 सितंबर को गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से अपना सरनेम छोड़ने को कहा।
Assam CM said- Rahul ji, leave the surname Gandhi: A dacoit does not become a saint by applying title, you people are duplicate Gandhi.
Assam CM said- Rahul ji, leave the surname Gandhi: A dacoit does not become a saint by applying title, you people are duplicate Gandhi.11/09/2023

उन्होंने कहा- सारे गांधी कैसे बन गए। मैंने बहुत दिन रिसर्च किया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किस फॉर्मूले से गांधी हैं। कांग्रेस कहती है कि भाजपा I.N.D.I.A नाम से डर गई है। कल कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा।

हिमंता के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- जिस तरह आपका नाम आपके पिता कैलाश नाथ सरमा से ही पड़ा, वैसे ही राजीव गांधी का अपने पिता फिरोज गांधी से पड़ा।

हिमंता बोले- कांग्रेस ने महात्मा गांधी का सरनेम हड़प लिया
भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कहा- जब वोट लेने का टाइम होता है, तब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करती है। चुनाव खत्म हो गया तो उन्होंने अपना नाम I.N.D.I.A कर लिया। आप लोग इंडिया कैसे हैं।

उन्होंने कहा- गांधी जी ने देश को आजाद कराया और आप लोगों ने गांधी टाइटल हड़प लिया। भारत का पहला स्कैम टाइटल से शुरू हुआ। आप लोग डुप्लीकेट गांधी हैं। टाइटल की तरह कांग्रेस ने हमारे देश का नाम हड़पकर I.N.D.I.A बन गया।

कांग्रेस को इंडिया या भारत बोलने का अधिकार नहीं
हिमंता बिस्वा ने आगे कहा- कांग्रेस ने इंडिया का गौरव कभी नहीं बढ़ाया है। कांग्रेस ने देश के नाम पर परिवारवाद बढ़ाने और देश को तोड़ने का काम किया। उन्हें इंडिया बोलने का अधिकार नहीं है। भारत का नाम तो दूर-दूर तक मत लेना।

असम CM ने दावा किया कि भारत में फिर से मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस को किसी दूसरे देश या ग्रह में अपनी सरकार बनाने की नसीहत दी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा- मैं G20 समिट में गया था। वहां विश्व के सभी नेता पीएम मोदी को जैसे देख रहे थे, उनके साथ बातें कर रहे थे, मैं तो सोचता हूं कि भारत विश्वगुरु बन चुका है।

हिमंता ने कहा- कांग्रेस ने 75 साल डुप्लीकेट काम किया। हमारे देश का जो स्थान होना चाहिए था, उससे हमको दूर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

असम CM ने ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत किया:कहा- ये नाम अंग्रेजों ने रखा था

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA रखे जाने के बाद असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर बायो से इंडिया हटाकर भारत कर लिया। उनका कहना है कि अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा था।

सरमा ने ट्वीट कर कहा कि हमारा संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे।

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भाजपा सांसद दिलीप घोष ने 10 सितंबर को कहा कि देश का नाम INDIA से बदलकर भारत रखा जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता। जो इसके खिलाफ हैं, वो देश छोड़कर जा सकते हैं।

दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा बंगाल की सत्ता में आएगी, तो कोलकाता की सड़कों से गुलामी के निशान मिटा दिए जाएंगे। हम विदेशियों की मूर्तियों को सड़कों से हटाएंगे। हमारे बच्चे सुबह उठकर उनका चेहरा नहीं देखेंगे। वहां भागीरथ, शंकराचार्य की प्रतिमा होगी। 

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com