
Arvinder Singh Lovely New President of Delhi Congress: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा बदलाव किया है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने गुरुवार को अनिल चौधरी की जगह अरविंदर लवली को दिल्ली इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। राज्य इकाइयों में अपने संगठनात्मक बदलाव को जारी रखते हुए, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शीला दीक्षित सरकार में पूर्व मंत्री लवली को राष्ट्रीय राजधानी में अहमद जिम्मेदारी दी है।
राजधानी दिल्ली में अरविंदर सिंह लवली 2017 में कांग्रेस का छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे, लेकिन इसके कुछ ही महीने बाद वे वापस कांग्रेस में आ गए थे। बताया जाता है कि अरविंदर सिंह कांग्रेस के पुराने साथी रहे हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी ने निवर्तमान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख अनिल चौधरी के योगदान की भी सराहना की है।
The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.
happy to Help 9920654232@upi