

महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेज़ी आई है. बीते रोज़ लगातार चौथे दिन कोरोना के 8,000 से अधिक नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,46,777 हो गए.
पुणे के मेयर मरलिधर मोहोल ने कहा, "कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी के चलते यहां स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स 14 मार्च तक बंद रहेंगे. रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ज़रूरी सेवाओं के अलावा कोई भी आम गतिविधि की मंज़ूरी नहीं होगी. पुणे शहर में पहले लगाए गए प्रतिबंध 14 मार्च तक बढ़ा दिए गए हैं."
मुंबई शहर में 987 नए मामले आए और चार नई मौतें हुईं, इन नए मामलों के साथ महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,24,866 तक पहुंच गए और मृतकों की संख्या 11,470 हो गई.
The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.
happy to Help 9920654232@upi