दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कॉपी दिखते हैं ऋतिक रोशन के स्टंटमैन, मंसूर अली खान की PHOTOS देख कर फैंस हुए इमोशनल

ऋतिक के स्टंटमैन दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल दिखते हैं. फैंस ने भी मंसूर को लुक में सुशांत सिंह की कॉपी बताया. तस्वीर में ऋतिक रोशन और मंसूर एक जैसी काली शर्ट और पैंट में दिख रहे हैं.
Hrithik Roshan's stuntman looks like a copy of late actor Sushant Singh Rajput, fans got emotional after seeing photos of Mansoor Ali Khan
Hrithik Roshan's stuntman looks like a copy of late actor Sushant Singh Rajput, fans got emotional after seeing photos of Mansoor Ali Khan23/02/2023

ऋतिक रोशन के साथ हाल ही में उनके स्टंटमैंन की फोटो वायरल हो हुई है. यह फोटो उनकी 2022 में आई फिल्म विक्रम वेधा के सेट की है. सेट पर वह मंसूर अली खान नाम के स्टंटमैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. गुरुवार को एक पपराज़ो ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर की, कैप्शन में लिखा कि ऋतिक के स्टंटमैन दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल दिखते हैं. फैंस ने भी मंसूर को लुक में सुशांत सिंह की कॉपी बताया. 

तस्वीर में ऋतिक रोशन और मंसूर एक जैसी काली शर्ट और पैंट में दिख रहे हैं. फैंस ने कहा कि मंसूर लंबे बालों और दाढ़ी के साथ सुशांत की जेरोक्स कॉपी लगते हैं. एक फैन ने लिखा, "ओह गॉड सुशांत सिंह राजपूत की कॉपी. एक अन्य ने लिखा, "स्टंटमैन एसएसआर जैसा दिखता है." एक अन्य फैन ने लिखा, "तथ्य यह है कि वह एसएसआर की तरह दिखता है, उसका नाम भी मंसूर है. एक्टर की 2018 में आई फिल्म केदारनाथ के कैरेक्टर का नाम भी मंसूर था. एक और ने कमेंट किया, "एक पल को लगा सुशांत है ऋतिक के साथ.

फोटो को मंसूर ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी क्योंकि उन्होंने ऋतिक को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "हैप्पी बर्थडे भाई ऋतिक रोशन. आप शुद्ध दिल वाले सुपर स्टार हैं,  जमीन से जुड़े, विनम्र, केयरिंग और प्यार करने वाले इंसान. आप हमेशा दूसरों की प्रतिभा की सराहना और सम्मान करते हैं. साथ ही एक सुपर फ्रेंडली भी इंसान भी हैं.… 

पुष्कर-गायत्री द्वारा निर्देशित विक्रम वेधा उनकी 2017 की इसी नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी. मूल फिल्म में आर माधवन, विजय सेतुपति, वरलक्ष्मी सरथकुमार और श्रद्धा श्रीनाथ लीड रोल में थे. यह 2017 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. ऋतिक के साथ फिल्म के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी थे.

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com