
Same Gender Marriage : सेम जेंडर मैरिज यानी समलैंगिक विवाह ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीकी का समेत दुनिया के करीब 33 देशों में मान्य है। वहीं भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस मसले पर बहस जारी है। जबकि कई दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जहां समलैंगिक विवाह कानूनन अपराध है।
पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भी सेम जेंडर मैरिज कानूनन अपराध है और वहां इसके लिए 10 साल की सजा का प्रावधान है। समलैंगिक विवाह को नाइजीरिया अपनी संस्कृति के खिलाफ मानता है। इसी कड़ी में नाइजीरिया 200 लड़के-लड़कियों को समलैंगिक शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि नाइजीरिया के एक शहर में सेम जेंडर मैरिज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था जहां सेम जेंडर शादी के लिए दुल्हन-दुल्हन के साथ और दूल्हा-दूल्हे के साथ सात फेरे लेने की तैयारी में थे तभी वहां पुलिस पहुंच गई और इनलोगों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि सेम जेंडर मैरिज यानी समलैंगिक विवाह में लड़का लड़के को ही अपना जीवन साथी चुनता है जबकि लड़की-लड़की से ही शादी करती है।
नाइजीरिया सेम जेंडर मैरिज को अपने कल्चर के लिए खतरनाक मानता है और लोगों को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई भी करता है।
The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.
happy to Help 9920654232@upi