

टोक्यो:जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर एक बंदरगाह के दौरे के दौरान हमला हुआ है। फुमियो किशिदा पश्चिमी जापान के बंदरगाह का दौरा करने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक वाकायामा में जब वह दौरे पर थे, तब एक तेज धमाका हुआ। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। एक गैस या पाइप बम उनकी ओर फेंका गया था। वह अपना भाषण शुरू करते उससे पहले ही यह हमला हुआ। सुरक्षाबलों ने हमलावर को पकड़ लिया है।
जापान के सार्वजनिक प्रसारक NHK के मुताबिक एक तेज आवाज सुनाई दी। यह बताया गया कि घटना के बाद किशिदा को तुरंत कवर कर लिया गया। समाचार फुटेज में दिख रहा है कि अधिकारी एक व्यक्ति को रोक रहे हैं और ले जा रहे थे। जबकि आसपास के क्षेत्र से लोगों को हटाया जा रहा है। NHK ने यह भी कहा कि किशिदा पश्चिमी जापानी शहर में एक मछली पकड़ने वाले बंदरगाह का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां उन्हें भाषण भी देना था।
सिटी काउंसिल के एक सदस्य ने NHK को बताया कि पाइप जैसा दिखने वाली एक चीज फेंकी गई थी। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने भी कहा कि उसने एक पाइप जमीन पर पड़ा हुआ देखा, जो चांदी की तरह चमक रहा था। जापान के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक किशिदा सुरक्षित हैं। NHK की रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए संदिग्ध को पूछताछ के लिए वाकायामा पश्चिम पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि वह अभी संदिग्ध से जुड़ी जानकारी साझा नहीं कर सकते।
शिंजो आबे को मारी गई थी गोली
जापान के प्रधानमंत्री पर इस तरह का हमला एक बेहद चिंता की बात है। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले साल ही पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी। इस हमले में उनकी जान चली गई थी। शिंजो आबे की मौत ने जापान समेत पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। शिंजों आबे पर हुए हमले के बाद इस तरह का हमला दिखाता है कि जापान के राजनेताओं के ऊपर से खतरा टला नहीं है।
The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.
happy to Help 9920654232@upi