

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज खान की NCB कस्टडी 5 अप्रैल तक बढ़ गई है। उसकी निशानदेही पर NCB कुछ और TV कलाकारों पर शिकंजा कसने लगी है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात मुंबई के लोखंडवाला इलाके में NCB की टीम ने TV एक्टर गौरव दीक्षित के फ्लैट पर रेड की। सूत्रों के मुताबिक, रेड से पहले ही गौरव दीक्षित घर छोड़कर लापता हो गए,अभी तक ये नहीं पता चल पाया है की उनको रेड की भनक कैसे लगी।
कई टीवी कलाकार NCB के निशाने पे है ?
NCB के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि गौरव के साथ कई दिनों से एक विदेशी महिला रह रही थी। उसका भी पता नहीं है। माना जा रहा है कि दोनों एक साथ फरार हुए हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने घर से एक लैपटॉप और ड्रग्स बरामद की है।
टीम को देखकर भागे गौरव दीक्षित
जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने गौरव दीक्षित के घर छापेमारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एजाज खान को जिस सप्लायर के कहने पर पकड़ा गया है, उसी ने गौरव दीक्षित का भी नाम लिया था। NCB की टीम रेड मारने पहुंची तब गौरव दीक्षित और उनकी डच गर्लफ्रेंड बिल्डिंग के नीचे थे। टीम को देखकर वहां से फरार हो गए। हमने उनके घर से ड्रग्स बरामद की है।
गौरव ने मरुधर एक्सप्रेस और डायरी ऑफ अ बटरफ्लाई फिल्म में काम किया है। इसके अलावा वह कुछ टीवी सीरियल और शॉर्ट फिल्मों में भी नजर आए थे।
शादाब से ड्रग्स लेकर सेलिब्रिटीज तक पहुंचाता था एजाज
मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एजाज खान को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। बॉलीवुड ड्रग्स केस में गिरफ्तार शादाब बटाटा के साथ एजाज खान के कथित संबंध मिले हैं। NCB जांच में सामने आया है कि शादाब ही एजाज तक ड्रग्स भेजता था। एजाज इस ड्रग्स को बॉलीवुड से जुड़े लोगों तक पहुंचाता था। इस मामले में जल्द ही कुछ और बॉलीवुड सितारों पर शिकंजा कस सकता है।
एजाज के ज्यादातर क्लाइंट TV इंडस्ट्री के लोग
NCB के एक अधिकारी ने बताया कि एजाज के ज्यादातार क्लाइंट TV इंडस्ट्री से जुड़े लोग थे। इन तक ड्रग्स पहुंचाने के लिए अभिनेता वॉट्सएप के वॉइस नोट फीचर का इस्तेमाल करता था। ऑर्डर मिलते ही वह रिकॉर्डिंग को डिलीट कर देता था। ड्रग्स को लेकर यह कस्टमर से सीरियल और फिल्म के नाम पर बने कोड में बात करता था।
लॉकडाउन के नाम पर ज्यादा ड्रग्स खरीदने को कहा
NCB ने अदालत में बताया कि उनके पास एजाज खान और शादाब बटाटा के बीच हुई बातचीत की CDR, वॉट्सएप चैट और वॉइस रिकॉर्ड हैं। इसमें एजाज ड्रग्स का ऑर्डर देते और पैसे ट्रांसफर करने की बात कर रहा है। बटाटा ने भी एजाज तक ड्रग्स पहुंचाने की बात NCB के सामने कबूल की है। एजाज की चैट में खुलासा हुआ है कि उसने लॉकडाउन के नाम पर कई कलाकारों को एक साथ ज्यादा ड्रग्स खरीदने के लिए कहा था।
वकील ने कहा- बरामद ड्रग्स एजाज की पत्नी की दवा
जांच में सामने आया है कि एजाज पोजिशन का फायदा उठाकर अपनी सोसायटी से ही इस धंधे को ऑपरेट कर रहा था। हालांकि, एजाज के वकील अयाज खान ने अदालत में बताया कि अभिनेता के घर से कोई ड्रग्स नहीं मिली है। Troika नाम की दवा बरामद हुई है, वह उनकी पत्नी की है।
अयाज खान के मुताबिक, जिस वॉइस नोट की बात NCB कर रही है, वह एक साल पुरानी है। उसमें सिर्फ MD का जिक्र किया गया है। अयाज खान के मुताबिक, एजाज ने अपने स्टेटमेंट में ड्रग्स खरीदने या बेचने की बात स्वीकार नहीं की है।
2018 में मुंबई नारकोटिक्स सेल ने किया था गिरफ्तार
एजाज खान को 2018 में भी प्रतिबंधित दवाएं लेने के आरोप में मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार किया था। ऐसा कहा गया था कि गिरफ्तारी के वक्त वह नशे में थे। उनके पास से 8 एक्सटेसी टेबलेट मिली थीं। जिसका वजन 2.3 ग्राम और कीमत 2.2 लाख रुपए थी। उस दौरान नवी मुंबई पुलिस ने एक्टर से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए थे। उन्हें जब पकड़ा गया था, तब वे एक होटल में पार्टी कर रहे थे।
Source : Bhaskar
The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.
happy to Help 9920654232@upi