

आपको बता दें की मध्यप्रदेश की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरुआत १ अप्रैल को होने जा रही है| वंदेभारत एक्सप्रेस भोपाल के रानीकमलपति रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक का सफर तय करेगी| यह मध्यप्रदेश की वंदेभारत एक्सप्रेस होगी| रानीकमलपति रेलवेस्टेशन पर पीएम मोदी की स्वागत की तैयारियां 25 मार्च से शुरू हो गयीं हैं| रानीकमलपति रैलवेस्टेशन पर रंग रोगन का कार्य चल रहा है| साथ रेलवे विभाग के अधिकरियों की निगरानी में सटशन की साफ-सफाई भी करवाई जा रही है| सूत्रों के मुताबिक 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री वंदेभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ और हरी झंडी दिखने के लिए भोपाल आ सकतें हैं| वंदेभारत एक्सप्रेस का किराया अभी तय नहीं किया गया है| इसके अलावा जबलपुर से इंदौर के बीच भी वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू होने की संभावना है|
बताया जा रहा है की वंदेभारत एक्सप्रेस भोपाल के रानीकमलपति से दिल्ली का सफर तय करेगी| यह एक्सप्रेस महज़ 7 घंटे 45 मिनट में यात्रियों को दिल्ली तक पहुंचा देगी| इस ट्रैन से यात्री केवल 7 घंटे 45 मिनट में दिल्ली से भोपाल और भोपाल से दिल्ली का सफर आसानी से तय कर सकेंगे| वंदेभारत एक्सप्रेस से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर रानीकमलपति से रवाना होगी और 1 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुँच जाएगी| वंदेभारत एक्सप्रेस रानीकमलपति रैलवे स्टेशन से दिल्ली तक शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले करीब 1:15 घंटे पहले अपनी मंजिल पर पहुंचा देगी| इस ट्रैन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा हो सकता है| एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं जिनमें 14 ऐसी चेयर कोच और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच होंगे| वंदेभारत एक्सप्रेस रानीकमलपति से दिल्ली के बीच 4 स्टेशन भोपाल, बीना,झाँसी और आगरा से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी
The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.
happy to Help 9920654232@upi