गोयल ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की अर्थव्यवस्था और निवेश संबंधी समिति की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

पीयूष गोयल की सऊदी अरब की सार्थक यात्रा का समापन
भारत-सऊदी अरब
भारत-सऊदी अरबभारत-सऊदी अरब

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए 18 से 19 सितंबर 2022 तक सऊदी अरब का दौरा किया। श्री गोयल, सऊदी के ऊर्जा मंत्री और महामहिम प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान अल-सऊद ने भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की अर्थव्यवस्था और निवेश समिति की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता की।

इस रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना अक्टूबर, 2019 में भारत के प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की यात्रा के दौरान की गई थी और इसके दो मुख्य स्तंभ हैं - राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक समिति तथा अर्थव्यवस्था एवं निवेश पर समिति।

भारत
भारतप्रधानमंत्री

इस मंत्रिस्तरीय बैठक के उल्लेखनीय नतीजे इस प्रकार रहे हैं:

  1. महामहिम क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा फरवरी 2019 में अपनी भारत यात्रा के दौरान भारत में 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा को साकार करने के प्रयासों को सुव्यवस्थित करना।

  2. कृषि व खाद्य सुरक्षा; ऊर्जा; प्रौद्योगिकी एवं आईटी; और उद्योग व इन्फ्रास्ट्रक्चर - इन 4 व्यापक क्षेत्रों के अंतर्गत तकनीकी टीमों द्वारा पहचाने गए सहयोग के 41 क्षेत्रों पर मुहर;

  3. प्राथमिकता वाली परियोजनाओं का समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने के लिए करार। इसमें शामिल सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं:

  • सऊदी अरब में यूपीआई और रुपे कार्ड के संचालन के माध्यम से डिजिटल फिनटेक क्षेत्र में सहयोग।

  • वेस्ट कोस्ट रिफाइनरी, एलएनजी इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश और भारत में सामरिक पेट्रोलियम भंडारण सुविधाओं के विकास सहित संयुक्त परियोजनाओं में निरंतर सहयोग की दोबारा पुष्टि।

यात्रा के दौरान माननीय मंत्री ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल-कसाबी से मुलाकात की और द्विपक्षीय व्यापार, वाणिज्य तथा निवेश संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की।

चर्चा में कुछ और प्रमुख बिंदु थे - व्यापार व वाणिज्य का विविधीकरण और विस्तार। व्यापार बाधाओं को दूर करना, जिनमें स्वच्छता और फाइटोसैनिटरी उपायों तथा व्यापार उपायों से जुड़े लंबित मुद्दे शामिल हैं। सऊदी अरब में भारतीय फार्मा उत्पादों का ऑटोमैटिक पंजीकरण और मार्केटिंग प्राधिकरण। रुपया-रियाल व्यापार को संस्थागत करने की व्यवहार्यता। सऊदी अरब में यूपीआई और रुपे कार्ड का आगाज़।

मंत्री महोदय ने बैठक के बाद अपनी ट्वीट में कहा, "सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल-कसाबी के साथ उपयोगी बैठक हुई। इसमें भारत और सऊदी अरब के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा निवेश आकर्षित करने और द्विपक्षीय व्यापार में विविधता लाने के तरीकों पर चर्चा की गई।”

The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.

happy to Help 9920654232@upi 

Buy Website Traffic
logo
The Public Press Journal
publicpressjournal.com