

एक तरफ जहां पूरी दुनिया में छंटनी की खबरों से अखबार भरे पड़े हैं. इस बीच एक अच्छी खबर आई है. फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने छंटनी के बाद अब दोबारा हायरिंग शुरू कर दी है. कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने लिंक्डइन पोस्ट शेयर कर खुद इसकी जानकारी दी है.
इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कंपनी 800 लोगों की भर्तियां कर रही है, और जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है, वो भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
Zomato में जिन 5 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं. इनमें ग्रोथ मैनेजर्स, प्रोडक्ट ऑनर, चीफ ऑफ स्टाफ टू CEO, जेनेरालिस्ट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर शामिल हैं.
दीपिंदर गोयल ने भरोसा दिया है कि उनकी टीम जल्द से जल्द संभावित उम्मीदवारों तक पहुंचेगी. उन्होंने लिखा, 'इनमें से किसी भी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए कृपया मुझे deepinder@zomato.com पर ई-मेल करें - मैं या मेरी टीम आपको तुरंत जवाब देगी.
दीपिंदर गोयल ने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, 'सभी को नमस्कार - Zomato में 5 रोल्स में हमारे पास लगभग 800 पद खाली हैं. आप इनमें से किसी भी रोल्स के लिए किसी अच्छे व्यक्ति को जानते हैं, तो कृपया उन्हें इस थ्रेड पर टैग करें.'
कंपनी ने 2 महीने पहले नवंबर में छंटनी की थी. कंपनी ने अपनी टोटल वर्कफोर्स में से कम से कम 4% कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. गुरुग्राम बेस्ड कंपनी Zomato में करीब 3,800 कर्मचारी काम करते हैं. जोमैटो ने 2020 में भी छंटनी की थी.
ये वैकेंसी ऐसे समय में आई है जब भारत सहित दुनिया भर में स्टार्ट-अप कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है. चंद दिनों पहले स्विगी ने 380 कर्मचारियों की छंटनी की थी. जबकि बायजूस, वेदांतु, अनएकेडमी और शेयरचैट ने बड़े संख्या में कर्मचारियों को कंपनी से बाहर किया है.
The mainstream media establishment doesn’t want us to survive, but you can help us continue running the show by making a voluntary contribution. Please pay an amount you are comfortable with; an amount you believe is the fair price for the content you have consumed to date.
happy to Help 9920654232@upi